रोहित शर्मा ने जड़ा वनडे क्रिकेट में अपना दूसरा सबसे तेज़ शतक
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को अपने वनडे करियर का दूसरा सबसे तेज़ शतक जड़ा। 35-वर्षीय रोहित ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 83-गेंद पर शतक बनाया। उन्होंने 30 वनडे शतक जड़कर रिकी पॉन्टिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है और केवल विराट कोहली (46) और सचिन तेंदुलकर (49) ने ही रोहित-पॉन्टिंग से अधिक शतक जड़े हैं।