रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर शिखर धवन से पूछा- क्या करूं बता; वायरल हुआ वीडियो
आईपीएल 2023 में बुधवार को मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच से पहले टॉस जीतने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन से पूछा, "क्या करूं बता?" इसके बाद रोहित ने क्रिकेटर से कमेंटेटर बनीं अंजुम चोपड़ा को बताया कि धवन ने कहा है कि वह पहले गेंदबाज़ी चुनें इसलिए वह फील्डिंग करेंगे।