रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, बतौर कप्तान भारत को सबसे ज़्यादा टी20I जीत दिलाई
रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर टी20I क्रिकेट में सर्वाधिक जीत का एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टी20 विश्व कप-2024 के अपने पहले मैच में बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ रोहित ने भारत को अपनी कप्तानी में 42वीं टी20I जीत दिलाई। धोनी ने भारत को 72 मैचों में 41 जीत दिलाई है।