रोहित शर्मा ने तोड़ा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 मैच में अपने तीसरे छक्के के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूपों में उनके 554 छक्के हो गए। पिछला रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था जिन्होंने 551 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में 553 छक्के लगाए हैं।

Load More