रोहित शर्मा ने तोड़ा किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक वनडे छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक वनडे छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में अपने दूसरे छक्के के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित के 86 वनडे छक्के हो गए। उन्होंने वेस्टइंडीज़ के क्रिस गेल को पछाड़ा जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 85 वनडे छक्के लगाए हैं।