रोहित शर्मा ने दर्शकों से हार्दिक पंड्या की हूटिंग न करने को कहा, वीडियो हुआ वायरल
आईपीएल-2024 में सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आरआर के खिलाफ मैच के दौरान एमआई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने दर्शकों से अपनी टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या की हूटिंग न करने को कहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बाउंड्री रोप के पास फील्डिंग करने के दौरान रोहित ने दर्शकों से यह आग्रह किया।