रोहित शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ों से बदला लिया है, उनको बेइज़्ज़त किया है: शोएब अख्तर
वर्ल्ड कप-2023 में भारत-पाकिस्तान के मैच में भारत की जीत के बाद पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने कहा है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ों को बेइज़्ज़त किया है। उन्होंने कहा कि रोहित ने 2-3 साल से जैसे उन्हें आउट किया जा रहा था उसका बदला लिया है। बकौल शोएब, हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को तमाचा लगाया है।