रोहित शर्मा ने पुणे जाते समय 200 किमी/घंटे की रफ्तार से चलाई कार, कटे 3 चालान: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तेज़ रफ्तार से गाड़ी चलाने के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के 3 चालान कटे हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रोहित ने 215 किलोमीटर/घंटे तक की गति से कार चलाई। गौरतलब है, वह वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के लिए मुंबई से पुणे जा रहे थे।