रोहित शर्मा ने बल्ले पर खुद स्टिकर चिपकाने का वीडियो किया शेयर; बताया- थेरेपी
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले अपने बल्ले पर स्टिकर चिपकाते हुए खुद का एक वीडियो बुधवार को इंस्टग्राम पर शेयर किया। इसके कैप्शन में रोहित ने लिखा, "थेरेपी।" वीडियो में रोहित बल्ले पर ग्रिप चढ़ाते और उससे अभ्यास करने के लिए तैयार करते नज़र आ रहे हैं।