रोहित शर्मा ने मोहाली में ठंड के बीच मैच के दौरान किया हॉट वॉटर बैग का इस्तेमाल
मोहाली में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20I मैच के दौरान ठंड के बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हॉट वॉटर बैग से हाथ गर्म करते दिखे जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। एक फैन ने तस्वीर पर कमेंट किया, "ऐसे ठंडे मौसम में फील्डिंग करना आसान काम कतई नहीं है।" मोहाली में रात 8 बजे तापमान 10°C के आसपास दर्ज किया गया।