रोहित शर्मा ने मज़ाक में इशान किशन को थप्पड़ मारने के लिए उठाया हाथ, वीडियो हुआ वायरल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट के पहले दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा द्वारा इशान किशन को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। प्लेइंग इलेवन से बाहर इशान ने ड्रेसिंग रूम वापस जाते समय पानी की बोतल गिरा दी थी। जैसे ही इशान बोतल उठाने वापस आए, रोहित ने मज़ाक में हाथ उठा दिया।

Load More