रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, एक वनडे विश्व कप में बनाए किसी कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक वनडे विश्व कप में किसी कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन बनाकर रविवार को इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में 47(31) रन की पारी के साथ वनडे विश्व कप 2023 में रोहित के 597 रन हो गए। पिछला रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के केन विलियमसन के नाम था जिन्होंने 2019 संस्करण में 578 रन बनाए थे।

Load More