रोहित शर्मा ने शेयर की दूसरे टेस्ट के दौरान हो रही बारिश की तस्वीर, कहा- 'मुंबई या त्रिनिदाद?'
त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच बारिश के कारण ड्रॉ पर समाप्त होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के दौरान हो रही बारिश की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन लिखा, "मुंबई या त्रिनिदाद 🤔🌧️" गौरतलब है, त्रिनिदाद टेस्ट के पांचवें दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।