रोहित शर्मा ने सरफराज़ के डेब्यू पर रन आउट होने के बाद गुस्से में फेंकी कैप, वायरल हुई तस्वीर
राजकोट टेस्ट के पहले दिन अपनी डेब्यू पारी में सरफराज़ खान के रन आउट होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ड्रेसिंग रूम में गुस्से में अपनी कैप फेंक दी। दरअसल, 99 रन पर खेल रहे जडेजा ने रन लेने के लिए सरफराज़ को कॉल दी थी लेकिन दोनों के बीच गलतफहमी के कारण सरफराज़ रन आउट हो गए।