रोहित शर्मा ने ₹3 लाख/माह पर मुंबई में लीज़ पर दिए अपने 2 अपार्टमेंट्स: रिपोर्ट
'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने 'Zapkey.com' के हवाले से लिखा है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई में अपने 2 अपार्टमेंट्स तीन साल के लिए लीज़ पर दिए हैं। बकौल रिपोर्ट, बांद्रा वेस्ट स्थित एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर कुल 1,047-वर्गफीट वाले अपार्टमेंट्स के लिए उन्हें ₹3 लाख/माह मिलेंगे। उन्होंने 2022 में ₹2.5 लाख/माह पर अपार्टमेंट्स लीज़ पर दिए थे।