रोहित शर्मा पैनिक हो जाते हैं, उन्हें भारत की कप्तानी नहीं लेनी चाहिए थी: शोएब अख्तर
पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने कहा है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कप्तानी के समय पैनिक हो जाते हैं इसलिए उन्हें भारत की कप्तानी नहीं लेनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, "वह एक क्लासिकल बल्लेबाज़ हैं...पर क्या वह कप्तानी के लिए बने हैं?" रोहित की कप्तानी में भारत ने 34 वनडे मैच में से 24 में जीत दर्ज की है।