रोहित शर्मा बने एक साल में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले फुल मेंबर टीम के कप्तान
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक साल में किसी फुल मेंबर टीम के कप्तान द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाए जाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 2 छक्कों के साथ रोहित के 2023 में 62 अंतर्राष्ट्रीय छक्के हो गए। उन्होंने ऑइन मॉर्गन को पछाड़ा जिन्होंने 2019 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर इंग्लिश कप्तान 60-छक्के लगाए थे।