रोहित शर्मा बने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज़ भारतीय कप्तान
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट की पहली पारी के दौरान 157 गेंदों पर अपना 47वां अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के तौर पर यह उनका 10वां शतक है। वहीं, 36 साल और 291 दिन की उम्र में वह अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज़ भारतीय कप्तान भी बन गए हैं।