रोहित शर्मा बने वनडे क्रिकेट में दुनिया के पांचवें नंबर के बल्लेबाज़

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ताज़ा आईसीसी रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाकर वनडे क्रिकेट में दुनिया के पांचवें नंबर के बल्लेबाज़ बन गए हैं। श्रेयस अय्यर 5 स्थान की छलांग लगाकर फखर ज़मान (पाकिस्तान) के साथ संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर जबकि केएल राहुल 24वें से 17वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं, शुभमन गिल शीर्ष पर बरकरार हैं।

Load More