रोहित शेट्टी की वेब सीरीज़ से ओटीटी पर डेब्यू करेंगी शिल्पा, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज़ 'इंडियन पुलिस फोर्स' से अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपना लुक शेयर करते हुए लिखा, "पहली बार ओटीटी प्लैटफॉर्म पर धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हूं...ऐक्शन किंग रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में शामिल होने के लिए बेहद उत्साहित हूं।" सीरीज़ में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी होंगे।

Load More