रोहित से पत्रकार ने 2019 विश्व कप के विजेता से जुड़ा पूछा सवाल, उनका जवाब हुआ वायरल
विश्व कप-2023 से पहले कैप्टन्स मीट के दौरान एक पत्रकार ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से विश्व कप-2019 में बाउंड्री काउंट के ज़रिए इंग्लैंड को विजेता घोषित किए जाने को लेकर सवाल पूछा। पत्रकार के सवाल 'क्या आपको नहीं लगता कि दोनों टीमों को विजेता घोषित करना चाहिए था' पर उन्होंने कहा, "क्या यार...(विजेता) घोषित करना मेरा काम नहीं है।"