रोज़गार मेले का 'तमाशा' बीजेपी को नौकरियां खत्म करने वालों की दे रहा पहचान: कांग्रेस
कांग्रेस ने केंद्र सरकार के रोज़गार मेले को लेकर मंगलवार को कहा, "यह तमाशा भारतीय जनता पार्टी को नौकरियां खत्म करने वालों की पहचान दे रहा है।" कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया, "रोज़गार मेले के तहत नई नौकरियां नहीं मिली हैं बल्कि पहले से ही स्वीकृत पदों के तहत नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं।"