लू और सूखे के बीच 44 साल में पहली बार बंद हुआ हंगरी का परमाणु संयंत्र
हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार ने बताया है कि देश का एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र रविवार को 44 साल में पहली बार गर्मी-सूखे के कारण बंद किया गया। उन्होंने कहा कि पाक्स परमाणु संयंत्र को ठंडा करने के लिए इस्तेमाल होने वाली डेन्यूब नदी का जलस्तर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। परमाणु संयंत्र 5 दिनों तक बंद रहेगा।