लिंक्डइन ने जारी की भारत में 2025 में करियर आगे बढ़ाने के लिए टॉप 25 कंपनियों की सूची
लिंक्डइन ने भारत में 2025 में करियर को आगे बढ़ाने के लिए टॉप 25 कंपनियों की सूची जारी की है जिसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ टॉप पर है। इसके बाद एक्सेंचर दूसरे, इन्फोसिस तीसरे, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स चौथे और कॉग्निज़ेंट पांचवें स्थान पर है। लिस्ट में ओरेकल छठे, जेपी मॉर्गन चेज़ सातवें, एमेज़ॉन आठवें और अल्फाबेट इंक नौंवे स्थान पर है।