लिंक्डइन पर डेटा गोपनीयता नियमों के उल्लंघन को लेकर लगा 310 मिलियन यूरो का जुर्माना
आयरलैंड में डेटा संरक्षण आयोग ने डेटा गोपनीयता नियमों के उल्लंघन को लेकर लिंक्डइन पर 310 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया है। आयोग ने जांच के दौरान पाया कि लिंक्डइन के पास ऑनलाइन विज्ञापनों के साथ उपयोगकर्ताओं को लक्षित करने के लिए डेटा जुटाने का कोई वैध आधार नहीं था। बकौल लिंक्डइन, वह नियमों का अनुपालन कर रही है।