लुंगी और चादर की रस्सी बनाकर व सलाखें काटकर असम की जेल से फरार हुए 5 कैदी

असम की मोरीगांव ज़िला जेल से शुक्रवार तड़के 5 कैदी फरार हो गए। इन पांचों विचाराधीन कैदियों पर पॉक्सो ऐक्ट लगा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इन कैदियों ने पहले अपने सेल की सलाखें काटीं, फिर चादर, कंबल व लुंगी को बांधकर रस्सी बनाई और फिर इसके सहारे 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर जेल से भाग गए।

Load More