लॉ ग्रैजुएट सीधे नहीं दे सकेंगे सिविल जज के लिए परीक्षा, 3 साल की लीगल प्रैक्टिस ज़रूरी: CJI
सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के जजों (जूनियर डिविजन सिविल जज) की नियुक्ति पर अहम फैसला सुनाया है। सीजेआई बीआर गवई ने कहा कि इस पद की परीक्षा के लिए कम-से-कम 3 साल की लीगल प्रैक्टिस करना ज़रूरी है। इसका अर्थ है कि यह परीक्षा देने के लिए लॉ ग्रैजुएट को 3 साल वकील के तौर पर काम करना होगा।