लौंडा डांस, डीजे व 700 गाड़ियों का काफिला; बिहार में पोते ने दादी को दी अंतिम विदाई
भोजपुर (बिहार) में एक युवक ने अपनी 95-वर्षीय दादी के निधन के बाद धूमधाम से शवयात्रा निकाली जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शवयात्रा में 3500 से अधिक लोग शामिल हुए, करीब 700 गाड़ियों का काफिला निकाला गया, ड्रोन से कवरेज कराई गई, डीजे चला और लौंडा डांस हुआ। कैंसर के कारण दादी का निधन हुआ था।