लैंड फॉर जॉब केस में लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव व बेटी हेमा यादव को मिली ज़मानत
दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव व बेटी हेमा यादव समेत अन्य आरोपियों को लैंड फॉर जॉब केस में ज़मानत दे दी है। सभी को ₹50,000-₹50,000 के निजी मुचलके पर ज़मानत दी गई है। गौरतलब है कि समन पर दोनों मंगलवार को कोर्ट में पेश हुए थे।