लाेन लेने की कर रहे तैयारी तो जान लें क्रेडिट स्कोर से जुड़े मिथक
'न्यूज़बाइट्स' के अनुसार, क्रेडिट स्कोर को लेकर कई मिथक हैं। इनमें क्रेडिट स्कोर चेक करने से यह कम होना, आय जितनी अधिक होगी स्कोर भी उतना ही बेहतर होना, कम स्कोर वाले व्यक्ति का लोन के लिए पात्र नहीं होना, डेबिट कार्ड के उपयोग से क्रेडिट हिस्ट्री/स्कोर बढ़ना और शादीशुदा व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर अविवाहित से कम होना शामिल हैं।