लॉ फर्म ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पीड़ितों के परिवारों को कानूनी सलाह लेने को क्यों कहा?
ब्रिटेन की लॉ फर्म ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश के पीड़ित परिवारों से शव का अंतिम संस्कार करने से पहले कानूनी सलाह लेने को कहा है। हादसे की स्वतंत्र जांच कर रही फर्म के मुताबिक, ब्रिटेन के कानून में दाह संस्कार के बाद अवशेष स्वीकार नहीं किए जाते जिसका मतलब है कि वे यूके में जांच के लिए मान्य नहीं होंगे।