लेंस लगाने से आंखें खराब होने के बाद चश्मा लगाकर इवेंट में रैंपवॉक करती दिखीं जैस्मिन
ऐक्ट्रेस जैस्मिन भसीन द्वारा कॉन्टैक्ट लेंस लगाने से अपनी आंखों की कॉर्निया डैमेज होने की जानकारी दिए जाने के बाद उनका चश्मा लगाकर रैंपवॉक करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो पर कैप्शन है, "आंखों से कुछ नहीं दिखने के बावजूद जैस्मिन इवेंट में गईं और रैंपवॉक किया।" हालांकि, रैंपवॉक के दौरान एक महिला जैस्मिन को सहारा देती नज़र आई।