लाइफटाइम लीडरशिप बैन हटने के बाद सिडनी थंडर टीम के कप्तान बने डेविड वॉर्नर
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर लगा लाइफटाइम लीडरशिप बैन हटने के बाद उन्हें सिडनी थंडर टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, वॉर्नर ने कहा, "अपने अनुभवों को युवा खिलाड़ियों के साथ साझा करने को लेकर उत्सुक हूं।" गौरतलब है, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 2018 में बॉल टेंपरिंग में भूमिका को लेकर वॉर्नर पर यह बैन लगाया था।