लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन क्या है जो चुपके से सैलरी में हुई बढ़ोतरी को कर देता है खत्म?
लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन में इनकम बढ़ने के साथ व्यक्ति का खर्च भी बढ़ने लगता है। इसमें महंगा घर या ज़्यादा किराया, आने-जाने का खर्च, बाहर खाना-पीना, घूमना-फिरना, गैजेट्स, सब्सक्रिप्शन और पर्सनल केयर जैसे खर्च शामिल हो सकते हैं। इसे पहचानने का सबसे आसान तरीका है कि वेतन बढ़ने के बाद बढ़ने वाले नियमित खर्चों को एकमुश्त खरीदारी से अलग देखा जाए।