लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए जाने वालों के लिए शिक्षक ने दिए टिप्स
'करियर विल ऐप' के शिक्षक राकेश कुमार ने लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए जाने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को एक वीडियो में टिप्स दिए हैं। उन्होंने कहा, "आकर्षण जैसे चक्करों से बचने के लिए साधारण कपड़े पहनें, मोबाइल साथ में न रखें, बीच में चाय पीएं तो अकेले पीएं और अगल-बगल वालों की राय व ज्ञान से दूर रहें।"