लाइलाज कैंसर से जूझ रहे चीनी शख्स ने खुद से 28 साल छोटी पत्नी के नाम की ₹400 करोड़ की संपत्ति
चीन में लाइलाज कैंसर से जूझ रहे एक 61-वर्षीय शख्स ने खुद से 28 साल छोटी अपनी जवान पत्नी के नाम करीब ₹400 करोड़ की संपत्ति की है। इसे लेकर शख्स की पूर्व पत्नी ने विरोध जताते हुए विवाद खड़ा कर दिया। दूसरी पत्नी ने बीमारी के दौरान पति का ध्यान रखा व दंपति का एक 5 वर्षीय बेटा है।