लाइव परफॉर्मेंस में अरुणाचल के म्यूज़िशियन ने स्टेज पर मुर्गा काटकर पीया उसका खून, केस दर्ज
ईटानगर (अरूणाचल प्रदेश) में बीते दिनों एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान मुर्गे का गला काटकर उसका खून पीने के लिए म्यूज़िशियन कोन वाई सन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 28 अक्टूबर को हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पेटा इंडिया ने भी पुलिस से शिकायत की है। आलोचना के बाद सन ने माफी मांगी है।