लाइव इवेंट के दौरान स्टेज पर बेहोश हुए अभिनेता राजेश केशव, डॉक्टरों ने वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा
मशहूर मलयालम अभिनेता व ऐंकर राजेश केशव (47) एक लाइव इवेंट के दौरान स्टेज पर बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था जिसके बाद तुरंत उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और उन्हें अब आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।