लाइसेंस रद्द होने वाले 14 उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है: SC से पतंजलि
योगगुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट (एससी) को बताया कि उत्तराखंड में मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस सस्पेंड किए जाने वाले 14 उत्पादों की बिक्री पर उसने रोक लगा दी है। कंपनी ने एससी को बताया कि उसने 5,606 फ्रैंचाइज़ी स्टोर को इन उत्पादों को वापस करने का निर्देश दिया है।