लिएंडर पेस और विजय अमृतराज को टेनिस हॉल ऑफ फेम में किया गया शामिल
भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और विजय अमृतराज को रविवार को अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। पेस को खिलाड़ी श्रेणी में और अमृतराज को कंट्रीब्यूटर्स श्रेणी में टेनिस हॉल ऑफ फेम में जगह दी गई है। इस सूची में अब 28 देशों के कुल 267 दिग्गज शामिल हो गए हैं।