लुका-छिपी खेलते समय सूटकेस में बंद करने पर US में प्रेमी की हुई मौत, महिला को हुई उम्रकैद
फ्लोरिडा (अमेरिका) में अपने बॉयफ्रेंड की हत्या करने की दोषी एक महिला को कोर्ट ने उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। फरवरी-2020 में महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ लुका-छिपी खेल रही थी और तभी उसने अपने बॉयफ्रेंड को एक सूटकेस में बंद कर दिया जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। खेलते समय महिला व उसका बॉयफ्रेंड नशे में थे।