लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन के बाद पीएम मोदी ने उनके बेटे को लिखा खत
लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बेटे अंशुमन सिन्हा को खत लिखा है। अंशुमन ने मंगलवार को पीएम मोदी का खत X पर पोस्ट किया जिसमें लिखा है, "बिहार कोकिला की आधी सदी से लंबी संगीत की साधना कला जगत की अनमोल धरोहर है। उनका निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।"