लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति का 80 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 2 दिन पहले घर में ही गिर जाने की वजह से उनके सिर में चोट आई थी और ब्रेन हेमरेज की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वह वेंटिलेटर पर थे।