लोक गायिका शारदा सिन्हा का राजकीय सम्मान के साथ पटना में हुआ अंतिम संस्कार
छठ गीतों के लिए मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का गुरुवार को पटना में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सिन्हा के बेटे अंशुमान ने उन्हें मुखाग्नि दी और इस दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंगलवार रात को दिल्ली एम्स में निधन होने के बाद बुधवार सुबह सिन्हा का पार्थिव शरीर विमान से पटना लाया गया था।