गायिका शारदा सिन्हा ने गाए थे कौन-कौनसे सुपरहिट फिल्मी गाने?
पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा (72 वर्ष) का मंगलवार को निधन हो गया जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मी गाने गाए थे। इन गानों में 'बाबुल' (हम आपके हैं कौन), 'तार बिजली' (गैंग्स ऑफ वासेपुर-II) और कहे तोसे सजना (मैंने प्यार किया) शामिल हैं। सिन्हा को विशेष तौर पर छठ के गीतों के लिए जाना जाता है।