लुकआउट नोटिस, चोरी-छिपे शादी; सेक्स रैकेट चलाने वाली लोला के बारे में क्या-क्या पता चला?
लखनऊ में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट से जुड़े मामले में गिरफ्तार हुई उज़्बेकिस्तान की लोला कयूमोवा के खिलाफ उसके देश में लुकआउट नोटिस जारी हुआ था। तफ्तीश में पता चला है कि उसने चोरी-छिपे लखनऊ में शादी की थी। लोला विदेशी महिलाओं की सर्जरी करवाकर उनका हुलिया बदलवाती थी। रिपोर्ट्स हैं कि पूछताछ के बाद उसे उज्बेकिस्तान भेज दिया जाएगा।