एप्पल ने कहा है कि करीब 4 साल पहले शुरू किए गए लॉकडाउन मोड में कभी भी iPhone जासूसी सॉफ्टवेयर द्वारा हैक नहीं किए गए हैं। एमनेस्टी इंटरनैशनल की सिक्योरिटी लैब ने भी इस बात की पुष्टि की है। बीते कुछ साल में एप्पल ने स्वीकार किया है कि उसके फोन को जासूसी सॉफ्टवेयर द्वारा हैक किया जा सकता है।