लोकतंत्र बहाल होने पर बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, ISI फैला रही अशांति: उनके बेटे
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर भारत पहुंचीं शेख हसीना के बेटे सजीब वाज़ेद जॉय ने कहा है कि बांग्लादेश में लोकतंत्र बहाल होने पर उनकी मां स्वदेश लौट जाएंगी। जॉय के मुताबिक, बांग्लादेश में अशांति फैलाने में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है। बकौल रिपोर्ट्स, हसीना फिलहाल गाज़ियाबाद के हिंडन एयरबेस पर सेफ हाउस में हैं।