लोकसभा चुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है: अमर्त्य सेन
नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने कहा है, "लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने साबित कर दिया है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र नहीं है।" उन्होंने कहा, "भारत को राजनीतिक रूप से खुले विचारों की ज़रूरत है…भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और इसका संविधान भी धर्मनिरपेक्ष है।" चुनाव में एनडीए को 290+ और INDIA ब्लॉक को 230+ सीटें मिलीं।