लोकसभा चुनाव में धांधली हुई थी, कुछ दिनों में सबूत जारी करूंगा: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में 'धांधली' हुई थी। उन्होंने कहा, "हमारे पास पूरा सबूत है...उसे लेकर आश्वस्त हूं...जब हम ये आंकड़े जारी करेंगे तो भूचाल आएगा, ये एटम बम से कम नहीं है। कुछ दिनों में सबूत दिखाऊंगा कि लोकसभा चुनाव में कैसे धांधली हो सकती है और कैसे धांधली हुई थी।"